अद्धयात्मजीवनशैली

आज का राशिफल : 18 अप्रैल 2019

मेष : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।

वृष : चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

मिथुन : थकान व कमजोरी रह सकते हैं। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा।

कर्क : समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। पहले की गई मेहनत फल प्राप्त होगा।

सिंह : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार मनमाफिक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का साथ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्ययवृद्धि होगी।

कन्या : भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधानी आवश्यक है। छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला : जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा।

वृश्चिक : नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। शत्रु परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

धनु : नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी।

मकर : अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी मामले में विजय प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ : विवाद को बढ़ावा न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जोखिम न लें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है।

मीन : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से अटके काम पूर्ण होंगे।

Related Articles

Back to top button