अद्धयात्मजीवनशैली

आज का राशिफल : 21 अप्रैल 2019

मेष : किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आराम व मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। पारिवारि‍क चिंता बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मिथुन : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें। ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे।

कर्क : नकारात्मकता में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक होगी। विवाद से क्लेश होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बुरी सूचना मिलने से खिन्नता रहेगी।

सिंह : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। परमार्थ करने की इच्छा रहेगी। मानसिक शांति रहेगी।

कन्या : घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बेचैनी रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

तुला : कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मित्र व संबंधियों से मेल बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के द्वार खुलेंगे।

वृश्चिक : चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। समय सुधरेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम न लें। खर्चे की मदों में इजाफा होगा।

धनु : धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। कोई मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।

मकर : योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे। जल्दबाजी न करें। भाग्योन्नति के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।

कुंभ : तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि की आशंका है। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धनार्जन होगा। आने-जाने में कार्य करने समय वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें।

Related Articles

Back to top button