अद्धयात्म

आज का राशिफल 9 मार्च 2017 दिन गुरुवार

।।आज का राशिफल।।

आज का दिन मंगल मय हो

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपकी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है।सुख सुविधा में वृद्धि हो सकती है।

सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमन्द को चने की दाल दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- समुद्री हरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपका सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।भावनात्मक रूप से कोई निर्णय न लें।

सुझाव:- आज आप पीले फल कस दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- हल्का पीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको कारोबार के क्षेत्र में ऐश्वर्य प्राप्त हो सकता है।नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं।

सुझाव:- आज आप लघुमृत्युंजय का 108 बार जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके जीवनस्तर में सुधार होने की सम्भावना है।समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल ।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आप कोई भी कार्य पूर्ण उत्साह एवं लगनपूर्वक करेंगे।पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपके कार्य कुशलता व वाणी के प्रभाव से लोग प्रभावित होंगे।पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।

सुझाव:-आज आप बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके कार्य व्यवहार से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे।शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय तिल तेल युक्त दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आप प्राकृतिक वातावरण में रहना पसन्द करेंगे।चिंता से मुक्ति ।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।

सुझाव:- आज आप कुशोदक से भगवान शिव का अभिषेक करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे।परिवार में खुशहाली रहेगी।

सुझाव:- आज आप हलदीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग- केसरिया।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको संतान पक्ष से सुख प्राप्त होने की सम्भावना है।शिक्षा के क्षेत्र मे सफलता व प्रगति।

सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।

शुभ रंग- श्वेत।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप कोई नया कार्य सम्पन्न करना चाहेंगे।आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।

सुझाव:- आज आप शंख की पूजा करें व उसको बजाएं आपका मंगल होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

 

Related Articles

Back to top button