अद्धयात्म

आज शुक्रवार का दिन इन 6 राशियों के जीवन में ले आ रहा है व्यापारिक धनलाभ

मेष:

आज चार ग्रहों के संयोग का आपको लाभ मिल रहा है। आपका दिन आज मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा।

वृषभ:

दिन की शुरुआत आज आमोद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से हो सकती है। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोपहर बाद हर काम में सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा पर लगाम लगाकर रखें, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन:

चार ग्रहों के संयोग से आज आपकी राशि में लाभ और भाग्यवृद्धि का योग बना है। परिजनों से लाभ होगा। संबंधों में प्रेम बना रहेगा। दोपहर बाद आपके मन में किसी बात की चिंता सताएंगी। इस कारणवश शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बहस से बचें। माता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। आज जलाशय से आपको खतरा हो सकता है, दूर रहने की सलाह है।

कर्क:

आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है । मानसिकरूप से तनाव रहेगा। शारीरिकरूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ ही परिजनों से किसी बात पर बहस भी हो सकती है। ऐसे समय में संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखें। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। धन संबंधी आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

सिंह:

प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्यालय में सहयोगी वातावरण रहेगा। इससे आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

कन्या:

नए कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने की जिज्ञासा आज आपमें बनी रहेगी। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। दोपहर बाद नए कार्य का आरम्भ अच्छा रहेगा | आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला:

किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। क्रोध न करें। वाणी और वर्तन पर संयम बरतना आप ही के हित में है। शत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक:

आज के दिन शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्‍लता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर:

आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ:

स्वभाव में हठीलापन छोड़ने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखें। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में आज संभलकर चलना होगा। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

मीन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। धर्म का काम पर खर्च हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ व्यय से बचें।

Related Articles

Back to top button