अजब-गजब

इस आदमी की 13 बीवियां एक साथ हो गई प्रेगनेंट, हकीकत जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश

आपने एक आदमी की 2, 3 या 4—5 बीवियों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन इस शख्स की 13 बीवियां हैं और मजे की बात ये है कि ये सब एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं। जब से इस शख्स की अपनी प्रेग्नेंट 13 बीवियों के साथ खड़े हुए कि फोटो आई है तब से इसके झूठे—सच्चे होने पर बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर 13 wives pregnant की अकेली फोटो की जैसी बाढ़ आ गई है।

बताया जाता है कि 13 बीवियों का ये पति नाइजीरिया का है। इसकी सभी पत्नियां हमउम्र ही दिखती हैं। खबरों के अनुसार ये सभी पत्नियां एक—दूसरे के साथ घुलमिलकर रहती हैं। आपस में एक दूसरे का ख्याल भी रखती हैं। एक ही पति के एक—दूसरे के साथ रात गुजारने का भी इन्हें कोई मलाल नहीं होता है।

हालांकि जो भी इस बात को सुन रहा है, उसे इस पर यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा कैसे हो सकता है कि एक ही आदमी के 13 बीवियां हों और वो भी एक ही घर में। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है सभी बीवियों का एक साथ गर्भवती होना। कुछ जानकारों का कहना है कि इनके गर्भधारण करने में महीनों का अंतर अवश्य होगा। अभी तक इस बात की सच्चाई पता नहीं लग पाई है कि इस शख्स के दावे में कितना दम है।

Related Articles

Back to top button