जीवनशैली

इस गाँव में शादी की रात होता है कुछ अजीब कुछ बदमाश हर दुल्हे को कर देते हैं गायब

बिलासपुर/रायपुर. शादी के ठीक एक दिन पहले घुटकू से गायब दूल्हा शुक्रवार की सुबह बदहवास अपने घर पहुंचा। उसने घरवालों को अपहरण की कहानी बताई।
 कहा कि रात को जब वह सोया था तो दो नकाबपोश युवक आए और उसे उठाकर साथ ले गए। घुटकू रेलवे स्टेशन के करीब उन्होंने अधमरा होने तक पिटाई की जिससे वह बेहोश गया। सुबह होश आया तो वह खुद को मालगाड़ी की कोयले से भरी बोगी में पाया। यह गाड़ी उसलापुर स्टेशन में खड़ी थी। इसमें से उतरकर वह किसी तरह घर पहुंचा और बेहोश हो गया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। घरवालों ने दूल्हे को सिम्स में भर्ती कर दिया है। पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर पाई है। डाक्टरों ने अनुसार अभी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
 
अन्य सदस्यों के साथ सो रहा था
घुटकू निवासी दुर्गा प्रसाद लोनिया पिता सुखीराम 25वर्ष की 20 अप्रैल को शादी थी। 19 अप्रैल की रात को वह घर पर ही सो रहा था। सुबह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन की और कोनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्गा प्रसाद लोनिया पिता सुखीराम 25वर्ष की 20 अप्रैल को गांव की युवती से शादी थी। 19 की रात को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहा था।
 
दूल्हे लगातार गायब हो रहे
कोनी थाना क्षेत्र से दूल्हे के गायब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को घुटकू सत्तीपारा निवासी अमल यादव पिता बंशीलाल यादव 28वर्ष घर से अचानक लापता हो गया। चार दिन पहले ही उसकी बैमा नगोई में शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हन को घर में छोड़कर गायब हो जाने से परिजन परेशान हैं। पिता ने कोनी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
 
प्रेमिका के साथ नजर आया
 
एक दिन पहले लोखंडी से एक अन्य दूल्हा उपेंद्र उर्फ विक्की पिता विजय कुमार 21वर्ष की 20 अप्रैल को शादी थी पर वह 19 की रात को ही गांव से गायब हो गया। इस गांव की 18 साल की युवती भी उसी रात से गायब थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह दोनों साथ तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी में नजर आए थे। पुलिस ने दोनों के खपरी में होने की तस्दीक की।

Related Articles

Back to top button