अद्धयात्म

इस मकर संक्रांति में करें अपने राशी के अनुसार दान, हो जायेगा कल्याण

नई द‍िल्‍ली: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण आते हैं। मकर संक्रांति के द‍िन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान का बहुत महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन प्रात: काल जल्दी उठकर उबटन लगाकर किसी भी तीर्थ स्थान के जल से स्नान करना चाहिए। अगर तीर्थ का जल उपलब्ध ना हो तो आप दूध या दही से भी स्थान कर सकते हैं।इस मकर संक्रांति में करें अपने राशी के अनुसार दान, हो जायेगा कल्याण

स्नान करने के उपरांत अपने आराध्य देव या देवी की उपासना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। पूजन के बाद दान जरूर करें। कहते हैं कि इस मौके पर किया गया दान सौ गुना होकर वापस फलीभूत होता है। मकर संक्रान्ति के दिन तिल, गुड़, कंबल, खिचड़ी दान का खास महत्व है। 

राश‍ि के हिसाब से करें दान 

मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश मकर राश‍ि में होता है और इसका हर राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा, यहां जानें – 

– मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल का दान देना चाहिए। 

– वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।

– मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करें। 

– कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

– सिंह राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती दान करने चाहिए। 

– कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।

– तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए। 

– वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और तिल दान करना चाहिए।

– कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान चाहिए। 

– मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।

– मकर राशि के लोगों को गुड़, चावल और तिल दान करने चाहिए। 

– धनु राशि के जातकों को वस्‍त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button