उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

समाज सेवी एवं लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. गुप्ता सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलायी सदस्यता

लखनऊ : समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष आज प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर 2019 ई0 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, एम.एल.सी. जगजीवन प्रसाद, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई तथा एम.एल.सी. राजेश यादव भी उपस्थिति थे। उम्मीद है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। एम.एल. गुप्ता के साथ आज जो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उनमें प्रमुख समाज सेवी, शिक्षक, व्यवसायी, इंजीनियर, स्कूल प्रबन्धक, बी.डी.सी., किसान, ग्राम प्रधान, छात्र, एडवोकेट, शिक्षिकाएं प्रमुख हैं।

इनमें कुछ प्रमुख नाम हैं राष्ट्रीय कश्यप महासंघ के महासचिव नंद किशोर कश्यप, बिंदेश्वरी देवी बी.डी.सी., श्रीमती सुशीला अध्यक्ष महिला समाख्या, अभिषेक दुबे एवं नीरज सक्सेना एडवोकेट तथा संजय गुप्ता, आर.जी. गुप्ता, प्रदीप सिंह, सांवले प्रसाद गुप्त, विनोद त्रिवेदी, मो0 उस्मान, डाॅ0 एस.पी. यादव, हैदर रिज़वी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी जी की उपस्थिति में बलिया जनपद के कांग्रेस, लोजपा छोड़कर कई नेताओं तथा किसान फ्रंट और समाजसेवियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के विरूद्ध समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन को विजयी बनाने का संकल्प लिया। आज बलिया जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाॅ0 शुएबल इस्लाम, नौशाद अहमद, गुलाम गौस अंसारी, लोजपा नेता झुल्लन अंसारी आदि अन्य साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बाहर कर देगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button