राष्ट्रीय

कश्मीर घाटी में रोहिंग्याओं के समर्थन में आए अलगाववादी, किया प्रदर्शन का आह्वान

रोहिंग्याओं के समर्थन में घाटी में लोग एकजुट होने लगे हैं। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की प्रताड़ना तथा हत्या के विरोध में दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम तथा पुलवामा में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा जुलूस निकाला। हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को रोहिंग्याओं की हत्या के विरोध में घाटी में सभी स्थानों पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

सावधान: इन 12 कामों पर नहीं मिलती भोलेनाथ से माफ़ी, भुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम..

कश्मीर घाटी में रोहिंग्याओं के समर्थन में आए अलगाववादी, किया प्रदर्शन का आह्वानविरोध-प्रदर्शन के दौरान हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने म्यांमार सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उनका कहना था कि म्यांमार में निर्दोष मुसलमानों की हत्या की जा रही है। कई रोहिंग्या मुस्लिम प्रताड़ना से भागने को मजबूर हुए हैं। जम्मू में भी रोहिंग्याओं के साथ ज्यादती की जा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।

इन 4 राशि वालों पर जल्दी फिदा होती हैं खुबसूरत लड़कियां

उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। उधर, मीरवाइज ने रोहिंग्याओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर पीड़ितों के साथ है। शुक्रवार को पूरी घाटी में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञात हो कि सोमवार को भी दोपहर की नमाज के बाद त्राल के आबघर चौक तथा पुलवामा के प्रीछू गांव में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 

Related Articles

Back to top button