पर्यटन

कुमुद के फूलों से घिरी हुई ये झील देखनी है तो एक बार जरूर जाये थाइलैंड

अगर आप गुलाबी लिली (कुमुदिनी) वाले तालाब की सैर करना चाहते हैं तो आपको थाइलैंड जाना होगा। यहां आपको अपने चारों तरफ लिली के ही फूल दिखाई देंगे और ऐसा लगेगा कि ये धरती की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां दुनियाभर से लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं और इस लिली लेक में बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं।

कहां है ये लेक?
ये झील थाइलैंड के उडोन थानी प्रांत में है और पूरे 36 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। यह थाइलैंड की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार है और इसका पानी आसपास के इलाकों में होने वाली खेती और इंसानों के पीने के लिए उपयोग होता है।

कब करें यहां की सैर?
अगर आप इस झील की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना सबसे अच्छा है। आप चाहें तो अगले महीने या फिर फरवरी में यहां का टूर बना सकते हैं। इस झील का खुलना का वक्त है और उसी के हिसाब से यहां टूरिस्ट घूम सकते हैं।ऑ

टूरिस्ट इस झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको किराए पर नाव लेनी होगी। आप इस झील में क्रूज का आनंद भी ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपका दिल जीत लेंगे और आपके पलों को खूबसूरत एवं आजीवन यादगार बना देंगे। इस झील के आस-पास और भी बहुत सी चीजें हैं जहां आप घूम सकते हैं।

Related Articles

Back to top button