अन्तर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कैंसर के फैलने के कारणों का खुलासा

cancer celन्यूयॉर्क । अनुसंधानकर्ताओं ने कैंसर से संबंधित एक बेहद महत्वपूर्ण खोज की है। इस नई खोज के अनुसार कैंसर की कोशिकाएं आस-पास की कोशिकाओं और दूसरे अंगों तक व्यवस्थित तरीके से संकेतों के सहारे प्रसारित होती हैं। दरअसल कैंसर के इलाज में सबसे बड़ी चुनौती कैंसर कोशिकाओं को तेजी से अन्य कोशिकाओं एवं आस-पास के अंगों तक फैलने से रोकना है। शोध पत्रिका ‘नेचर ऑफ सेल बायोलॉजी’ में प्रकाशित शोध के अनुसार कैंसर के प्राइमरी ट्यूमर से शरीर के विभिन्न भागों तक फैलने के लिए कैंसर कोशिकाएं सबसे पहले आस-पास के संयोजी उत्तकों पर हमला कर उसे नष्ट करती हैं। कैंसर कोशिकाएं ऐसा एक विशेष पदार्थ इनवैडोपोडिया के सहारे करती हैं जिसका निर्माण अल्प समय के लिए होता है। हमला करने के लिए इसमें पैरों की तरह उभार का निर्माण होता है जिसके सहारे वह आस-पास की कोशिकाओं पर हमला करती हैं। इनवैडोपोडिया एक तरह के एंजाइम का स्राव करती है जिसके सहारे ही वह एक्सट्रा सेल्यूलर मैटर को नष्ट करता है जबकि उसका उभार कैंसर कोशिकाओं को एक सीध में पकड़े रहता है। इस तरह आक्रमणकारी कैंसर कोशिकाओं का स्थानांतरण एनवैडोपोडियम निर्माण चक्र पर निर्भर है। इसी चक्र की बदौलत वह सफलतापूर्वक रक्त कोशिकाओं तक पहुंचता है और फिर शरीर के किसी भी भाग तक आसानी से पहुंच जाता है। अमेरिका के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसीन में सहायक प्रवक्ता लूईस हॉजसन का कहना है कि हमें कुछ समय से लग रहा था कि इनवैडोपोडिया एक्टीन से नियंत्रित होता है जो एक प्रकार का प्रोटीन फिलामेंट है। लेकिन एनवैडोपोडिया में एक्टीन किसे नियंत्रित कर रहा है यह अज्ञात था।

Related Articles

Back to top button