उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

खुद पर लगे प्रेम प्रसंग से आहत साधू ने काट डाला अपना गुप्तांग

गांव के ही कुछ लोगों ने महिला के साथ मिलकर साधू पर प्रसंग का आरोप लगाया था। डिप्टी एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने साधू को धमकी दी थी कि वह आश्रम को खाली कर दे और अपना सामान लेकर किसी दूसरी जगह पर चला जाए।

बांदा : जिले के कमासिन इलाके में स्थानीय महिला ने साधू के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया। आरोप से आहत साधू ने अपना गुप्तांग काट दिया। साधू की हालत काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साधू के गुप्तांग का ऑपरेशन किया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि साधू की पहचान मैदानी बाबा के रूप मे हुई है, वह यहां एक आश्रम में काफी समय से रह रहा था। यह आश्रम डंडो रोड पर बना था। डिप्टी एसपी ने बताया कि साधू नवरात्रि में नौ दिन का व्रत कर रहा था, लेकिन उस पर लगे प्रेम संबंध के आरोप के बाद वह काफी आहत था। गांव के ही कुछ लोगों ने महिला के साथ मिलकर साधू पर प्रसंग का आरोप लगाया था। डिप्टी एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने साधू को धमकी दी थी कि वह आश्रम को खाली कर दे और अपना सामान लेकर किसी दूसरी जगह पर चला जाए। हमने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब गांव वालों ने देखा कि साधू खून से लथपथ आश्रम में बेहोश है, जिसके बाद उन्होंने इसकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत साधू को पास के ही पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि साधू की हालत काफी गंभीर है। साधू ने एक रेजर से अपने गुप्तांग को काट दिया है। उसका गुप्तांग 80-90 फीसदी कट गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने साधू का इलाज किया है। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि साधू ने जनवरी माह में मंदिर के भीतर अपनी जीभ भी काटने की कोशिश की थी।

Related Articles

Back to top button