अन्तर्राष्ट्रीय

गणतंत्रता दिवस पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंकार के बाद गणतंत्रता दिवस पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामासोफ मुख्य अतिथि रूप में हिस्सा लेंगे। इसके साथ वह प्रवासी भारतीय दिवस के समारोह में भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इस साल का प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में मनाया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा को 150वीं गांधी जयंती के ध्यान में रखते हुए निमंत्रण दिया गया है।

सायरिल रामाफोसा को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने निमंत्रण को नकारने की मुख्य वजह 22 जनवरी से फरवरी के पहले सप्ताह तक चलने वाला स्टेट ऑफ यूनियन के सम्बोधन को बताया है।

Related Articles

Back to top button