राष्ट्रीयलखनऊ

चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, राजधानी में पारा पहुंचा 34 के पार

temparatureलखनऊ: मार्च की शुरुआत से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद सूर्य की तपिश बढ़ गई है। एक बार फिर मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं, सड़कों पर सन्‍नाटा होता जा रहा है। जानवर भी गर्मी से खुद को बचाते हुए नजर आ रहे है। मौसम विभाग का भी कहना है कि अब तापमान में और बढ़ोतरी होगी। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को दिन में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर पर अब लगाम लगेगी। आगे बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं तापमान बढ़ाएंगे। आगे मौसम साफ ही रहेगा। इससे तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्‍सियस रहने का अनुमान है, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्‍सियस। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 सेल्‍सियस डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्‍सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button