राज्य

जारी है महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं, दहशत में लोग कर रहे ये उपाय

रांची: झारखंड में आए दिन किसी न किसी जगह पर महिलाओं के बाल काटने की घटना सामने आ रही है। इससे पूरे राज्य के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला मंगलवार की देर रात रांची के रातू थाना क्षेत्र के परहेपाठ गांव का है। यहां अजय मुंडा की पत्नी मनीषा देवी की चोटी कट गई है। घटना के बाद दहशत से महिला बेहोश हो गई। उसे रातू के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से बुधवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
जारी है महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं, दहशत में लोग कर रहे ये उपाय– हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला सहित अन्य जगहों पर हाल के दिनों में दर्जनों महिलाएं की बाल कटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद महिलाएं बेहोश हो जा रही हैं।
– कोई इसे भूत प्रेत का करामात मान रहा है तो कोई बाल काटने वाली कीड़ा का परिणाम बता रहा है।
– इस मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे की अफवाह को रोका जा सके। लोग अंधविश्वास में आकर अपने घर के सामने नींबू, हरा मिर्ची नीम का पत्ता इत्यादि लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button