अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की-ईरान बॉर्डर पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.7 रही तीव्रता

अंकरा: तुर्की-ईरान के बॉर्डर पर रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 रही। इसकी जानकारी यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने दी। भूकंप से किसी के भी हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

आमतौर पर भूकंप की खबरें विश्वभर से आती रहती हैं। थोड़े दिन पहले पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 रही थी।

क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है। इसी के चलते भूकंप आता है।

भूकंप की वजह

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से आता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण भी आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन के चलते आते भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे बचने के लिए सरकार की तरफ से समय-समय पर जागरुक अभियान भी चलाए जाते हैं। ताकी भूकंप के कहर से लोगों को बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button