जीवनशैली

तो इस वजह से पुराने ज़माने में रानी महारानियाँ दिखती थी इतनी खूबसूरत और हॉट…

सुन्दरता हर किसी को पसंद होती हैं| खासकर महिलाओं के मामले में तो ये बात पुरुषों से अधिक सत्य है| आज के ज़माने में तो बाज़ार में बहुत सी ब्यूटी क्रीम उपलब्ध हैं| लेकिन पुराने ज़माने में जब रानियों के पास इस तरह की कोई   ब्यूटी क्रीम भी नही होती थी तो जानिए वो क्या करती थी खुद को सुंदर, आकर्षक व फिट बनाये रखने के लिए|क्योंकि उस समय के वो आयुर्वेदिक उपाय आज के ज़माने में भी उतने ही काम आते हैं| और इनके कोई   साइड इफ़ेक्ट भी नही होते |

रानियों के स्नान के लिए विशेष जल तैयार किया जाता था

रानियां स्नान करते समय पानी में चन्दन, दूध, केसर और गुलाब जल का मिश्रण बना कर मिलाती थी| इस जल से स्नान करने पर उनकी त्वचा में निखार और कसाव आता था| उस समय रानियां बहुत से आभूषण पहनती थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते थे| इसके अलावा वो अपने कपड़ों पर फूलों के रस से बने इत्र का उपयोग करती थी|

केसर का प्रयोग 

प्राचीन समय में रानियाँ अपने शरीर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए केसर को ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल करती थी| केसर को नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर इसका लेप करती थी| आज भी बहुत सी महिलाये इसको इस्तेमाल करती हैं| इसके अलावा केसर को दूध में भिगोकर नहाने से पहले चेहरे पर लगाया जा सकता है|

पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल 

रानियाँ अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर हाथो से चेहरे पर लगाती थी| यह बेस्ट स्किन  क्लीनिंग का काम करता था| आज भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है| आप बेझिझक इसका प्रयोग कर सकते हैं| यह चेहरे के दाग-धब्बे व पिम्पल को हटाकर आपको आकर्षक लुक देगा|

शहद

प्राचीन काल में रानियाँ शहद का इस्तेमाल भी करती थी| शहद एक नेचुरल मोईसरैजेर का काम करता है| यह आपके चेहरे की रंगत को निखारता है| आज भी बहुत से लोग इसे चेहरे पर प्रयोग करते हैं| लेकिन शहद मिलावटी नही होना चाहिए|

भोजन व फिट रखना
पुराने समय में रानियां फल, सब्जियों, फलों का रस, अखरोट, जैतून का तेल और मांस-मछली का सेवन करती थी| इनकी ऐसी डाइट उन्हें सेहतमंद बनाने के साथ-साथ खूबसूरत रखने में भी मदद करती थी| प्राचीन समय में खुद को फिट रखने के लिए रानियां तलवार चलना, तीरंदाजी करना, घुड़सवारी करना, शिकार खेलना और व्यायाम करनाआदि किया करती थी| इन तरीकों से वो खुद को फिट और सुंदर बनाए रखती थी|

Related Articles

Back to top button