राष्ट्रीय

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश से राहत

delhi rainनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के इलाकों में रविवार को बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान और बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बारिश राहत के साथ ही राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव और जाम की वजह भी बनी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट व अद्चिनी और दक्षिणी दिल्ली में एम्स जंक्शन पर जाम रहा। कॉलेज छात्र करण खन्ना ने बताया, ‘‘इस बारिश का बहुत इंतजार था। मुझे खुशी है कि यह कुछ देर तक हुई। यह रविवार को सुहावना बना रही है।’’ लोगों को उत्तर प्रदेश के नोएडा और हरियाणा के गुड़गांव में भी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार से लेकर अब तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस से कुछ अधिक दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button