दिल्लीराज्य

दो दिन बाद दिल्ली में होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल…

नई दिल्ली । लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश हालांकि हल्की ही होगी, लेकिन इससे प्रदूषण कम होगा जबकि ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो नवंबर के पहले सप्ताह तक दिल्ली में मौसम काफी हद तक बदल जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। इसके बाद शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की पूरी उम्मीद है। बारिश होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आने की संभावना है।

अगर आज की बात करें तो इस समय मौसम साफ है। जबकि मंगलवार को भी आमतौर पर मौसम साफ रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 44 से 93 फीसद दर्ज किया गया। आज भी तापमान 35 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

20 अक्टूबर के बाद मौसम में होगा तेजी से बदलाव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून के विदा होते ही मौसम से तेजी से बदलाव आएगा। जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा भी बदलने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी या फिर पश्चिम हो जाएगी। वहीं हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button