स्पोर्ट्स

धोनी ने जीवा का शेयर किया वीडियो बेटी से पूछा हालचाल

नई दिल्ली। पहले मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से हराने के बाद मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने जा रहे हैं। आईपीएल में बिजी शेड्यूल के बाद भी धोनी अपनी फैमिली के संग भी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पत्नी साक्षी धोनी व बेटी जीवा भी इस सफर में एमएस धोनी के साथ हैं। धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मासूम जीवा 6 भाषा तमिल, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी व उर्दू में जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में धोनी अलग-अलग भाषाओं में जीवा से हालचाल पूछते हैं व उन्हीं भाषाओं में वह अपने पिता को जवाब भी देते हुए कहती हैं- ”मैं अच्छा हूं। ” इस मजेदार वीडियो में धोनी सबसे पहले तमिल भाषा में हालचाल पूछते हैं- Eppadi irukeenga (आप कैसी हो?)। इसके जवाब में जीवा बोलती हैं- nalla iruken (मैं अच्छा हूं)।

https://www.instagram.com/p/BvZHMeSlO29/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद बंगाली, गुजराती, भोजपुरी व पंजाबी में जीवा से कुशलक्षेम पूछी जाती है। जब धोनी ने पंजाबी में पूछा, ‘किद्दा?’ तो जीवा ने मासूमियत भरा जवाब दिया, ‘वधिया। ‘ इसी तरह धोनी भोजपुरी में भी पूछते हैं, ‘कइसन बा?’ जवाब में जीवा कहती हैं, ‘ठीके बा। ‘इसके अतिरिक्त दूसरी अलग-अलग भाषाओं में भी जीवा बहुत ही प्यारे अंदाज में जवाब देती हैं। अब यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है। फैन्स महेंद्र सिंह धोनी व जीवा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बिटिया जीवा के साथ ही समय गुजारना बेहद पसंद है। वर्ष 2015 में 6 फरवरी को महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का जन्म हुआ था, तब माही भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे। जिस वक्त साक्षी ने जीवा को जन्म दिया था। धोनी टीम बैठक में थे व अपना फोन नहीं देख रहे थे। तब साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज किया था व बोला था कि- ”माही पिता बन गए हैं, उनसे कहिए कि फोन उठाएं।”

Related Articles

Back to top button