राष्ट्रीय

नोटबंदी पर मोदी का फैसला मूर्खतापूर्ण, देश बर्बाद हो गया : राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को कड़ी टक्कर देने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस में आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने की क्षमता है। गांधी ने आज बहरीन में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, गुजरात भाजपा का गढ है लेकिन वहां उसे मामूली जीत मिली। कांग्रेस ने उसे वहां कड़ी टक्कर दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस 2019 में होने वाले आम चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक विधान सभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस तरह के निर्णय से कई लोगों के पैसे बर्बाद हो गए और देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस को मामूल है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। पार्टी ने ब्रिटिश सेना को हराया और स्वतंत्र भारत का निर्माण किया। इस पार्टी में आगामी लोक सभा चुनाव जीतने की क्षमता है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक विधान सभा चुनावों के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक चुनाव के लिए तैयार हैं। हमारे पास अनुभवी और प्रतिभाशाली नेता हैं। हमारी तैयारी पूरी हो गयी है और हम कर्नाटक विधान सभा चुनावों में जीत हासिल करेंगे। लड़ाई भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि स्वयं के प्रति है। हमने अपने ऊपर ध्यान केंद्रित किया है। हमने गलतियां की है और उन्हें स्वीकार भी किया है।

Related Articles

Back to top button