राज्य

पति विदेश में ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म, रोटी बनाने के बहाने किया रेप

  • मोगा.पति के विदेश में रहने के चलते और सास की मौत हो जाने के बाद अलग रह रही महिला को ससुर ने रोटी पकाने के बहाने घर बुलाया और फिर ससुर तथा देवर ने दुष्कर्म कर डाला। महिला का आरोप है कि इस मामले में पंचायत और पुलिस ने इंसाफ नहीं दिया तो उसने यह बात मायके वालों को बताई। भाई के साथ बुधवार को उसने सिविल अस्पताल में आकर मेडिकल कराया। 
    पति विदेश में ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म, रोटी बनाने के बहाने किया रेपमिली जानकारी अनुसार थाना अजीातवाल में पड़ते एक गांव में 29 साल की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी लगभग 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ, जबकि उसका पति ज्यादातर विदेश में ही रहता है। इसी के चलते कुछ महीने पहले सुसराल वालों से तंग आकर उसने गांव में अलग मकान लेकर रहने लगी थी। चार महीने पहले ससुर और देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इस बारे में विदेश गए पति को जानकारी दी। लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी तथा परिवार पर गलत आरोप लगाने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि उसकी सास की मौत हो चुकी है। ऐसे में पांच अगस्त को उसका ससुर घर आया तथा उससे कहा कि उनके घर चलकर रोटी बना दे।
     
    जैसे वह उनके घर पहुंची तो इतने में देवर और ससुर ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो वह चुप रही लेकिन हौसला करके उसने गांव की पंचायत में अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया तो पंचायत ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद 12 अगस्त को थाना अजीतवाल जाकर पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मायके वालों को फोन करने पर आज भाई उसके घर पहुंचा ओर वहां से सरकारी अस्पताल आकर मेडिकल करवाया गया।
     
     

Related Articles

Back to top button