अजब-गजबफीचर्डस्पोर्ट्स

पुणे में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से, टीम में शामिल किये जा सकते हैं सुरेश रैना

पुणे : आईपीएल के 11वें सीजन में आगे बढ़ने और अपनी प्वॉइंट्स टेबल सुधारने का अहम मौका है। कावेरी जल विवाद की वजह से चेन्नई के सभी होम मैच पुणे शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसलिए चेन्नई अब अपने वो सभी मैच जो उसे चेन्नई में खेलने थे, पुणे में खेलेगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस समय प्वॉइंट्स टेबल में चौथे और राजस्थान रॉयल्स पांचवे नंबर पर हैं। धोनी की टीम शुरुआती मैच में तो रंग में दिखी लेकिन इसके बाद उसमें वो बात नजर नहीं आई जिसके लिए ये टीम जानी जाती है।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाज़ी में कप्तान रहाणे और संजू सैमसन के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रही है। राहुल त्रिपाठी एक मैच में ही रन बना पाए हैं। सबसे बड़ी परेशानी बेन स्टोक्स को लेकर है। इस सीजन में वो सबसे महंगे प्लेयर हैं। लेकिन, ना तो वो बैटिंग में और ना ही बॉलिंग में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। डी. एक्रे शॉर्ट भी हैं लेकिन वो भी सिर्फ एक मैच में रन बना पाए हैं। रहाणे को टीम की बैटिंग पर फोकस करना ही होगा। स्टुअर्ट बिन्नी को मौका मिल सकता है। इस सीजन में ये उनका पहला मैच हो सकता है। रहाणे की टीम धोनी की चेन्नई को कितनी चुनौती दे पाती है, मैच में ही पता चलेगा लेकिन ये भी सही है कि दोनों टीमें फिलहाल, परेशानियों से जूझ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश रैना के बारे में जानकारी है कि वह आज वापसी कर सकते हैं। अगर डुप्लेसिस खेलते हैं तो टीम के लिए बेहतर होगा। बॉलिंग में हरभजन और शार्दुल ठाकुर कामयाब रहे हैं। ड्वेन ब्रावो का साथ तो धोनी को को मिल ही रहा है।

Related Articles

Back to top button