टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव देखी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, बोले-ये गर्व का समय

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की लांचिंग को लाइव देखा। उन्होंने इसरो को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई देते हुए कहा कि यह समूचे देश के लिए गर्व का विषय है। इसरो ने आज दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया। इसके बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ये पल 130 करोड़ लोगों के लिए गर्व करने वाला है। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग भारत के महान वैज्ञानिकों की सफल गाथा को बताती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग से बड़ा सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का पल क्या हो सकता है। उन्होंने लिखा कि ये इसलिए भी खास है क्योंकि ये चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है। इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी। उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों ने जो मेहनत की है, उससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button