अजब-गजब

प्रेमी के साथ भाग कर शादी करने पहुंची लड़की, वहां प्रेमी के पिता से कर ली शादी

जैसा की आप जानते हैं कि देश में अनेक हैरान कर देने वाले मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हैरान कर देने वाला मामला समस्तिपुर का है। जहां पर अपने प्रेमी के साथ घर से भागी एक लड़की को लगा कि उसका प्रेमी नाबालिग है। तो लड़की ने अपने प्रेमी के पिता से ही शादी कर ली। खबरों के अनुसार लड़की के प्रेमी की मां का देहांत हो चुका है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस शादी से महिला का प्रेमी भी खुश हैं।

सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में 6 माह पहले अपने कॉलेज के लिए निकली लड़की जब अपने घर नहीं पहुंची तो लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश की। तथा इसके बाद लड़की कोे परिजनों ने थाने में गांव के ही सत्यनारायण सिंह के पुत्र हरिओम कुमार सहित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरिओम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं अब इस मामले के तीन महीने बाद लड़की ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसे पटोरी में पढ़ाई के दौरान हसनपुर के एक युवक से प्रेम हो गया। तथा वह 6 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ अपने घर से भाग गई। तथा वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए गई। लेकिन उसके प्रेमी की 17 साल थी। इस लिए लड़की ने अपने प्रेमी की रजामंदी से अपने प्रेमी के पिता के साथ शादी कर ली।

वहीं इस मामले में पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि लड़की के प्रेमी की उम्र कम होने के कारण लड़की ने उसके पिता से ही शादी कर ली। लड़की ने सोमवार को न्यायालय में अपने प्रेमी के पिता के साथ शादी कर ली।

Related Articles

Back to top button