अन्तर्राष्ट्रीय

बाढ़ से इंडोनेशिया में 50 की मौत

जयपुरा : इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास स्थित सेंतानी में शनिवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और बाढ़ आ गई जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई तथा 59 अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। उन्होंने कहा, हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा से नुकसान अभी और बढ़ सकता है क्योंकि तलाश एवं बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ संभवत: भूस्खलन के कारण आई। बाढ़ का पानी कम हुआ है। हालांकि, अधिकारी अब भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नुग्रोहो ने कहा, संयुक्त तलाश एवं बचाव दल अब भी लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं और पेड़ गिरने, चट्टानों, कीचड़ और तथा अन्य कारणों के चलते सभी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button