राजनीति

बड़ी खबर: मुलायम ने रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, अब उनकी जगह शिवपाल सम्हालेंगे कार्यभार

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से रामगोपाल यादव को हटाया दिया है। अब उनकी जगह शिवपाल यादव यह जिम्मेदारी संभालेंगे। लोहिया ट्रस्ट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।बड़ी खबर: मुलायम ने रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, अब उनकी जगह शिवपाल सम्हालेंगे कार्यभार

मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक करीब एक घंटा तक चली। ट्रस्ट बैठक के बाद लोहिया ट्रस्ट सचिव शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उनको आगरा में होने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मिले और उन्हें बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

शिवपाल यादव ने बताया कि लोहिया ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसमें भगवती सिंह, रामसेवक और राजेश दीपक मिश्रा थे। ट्रस्ट के काम की समीक्षा हुई है। लोहिया जी के विचारों को देशभर में कैसे फैलाया जाए इस पर विचार हुआ है। किसको ट्रस्ट में रखना है किसको हटाना है ये नेता जी फैसला करेंगे। ट्रस्ट का सचिव रामगोपाल यादव को हटाकर मुझे बनाया गया है। 25 को मुलायम सिंह जी की प्रेस वार्ता है, वहां पर आगे की रणनीति बताएंगे। राज्य सम्मेलन में अभी तक आने का निमंत्रण नही मिला है तो कैसे जायेंगे।

Related Articles

Back to top button