राजनीति

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा-राफेल डील में चवन्नी तक का घोटाला नहीं हुआ

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। अमित शाह ने कहा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा भी साबित कर दिया है। अमित शाह ने दादर और नगर हवेली में कहा कि हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए नाकि कोई मजबूर सरकार। अमित शाह ने आगे कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है लेकिन देश की जनता सब जानती है वो कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है। अमित शाह ने कहा कि पिछले 4.5 साल में मोदी सरकार ने देश के हर क्षेत्र में काम करने का काम किया है। देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम और देश का गौरव बढ़ाने का काम हमने किया है।

Related Articles

Back to top button