लखनऊ

भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर इकाई द्वारा शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद सी.आर.पी.एफ. जवानों की आत्मा की शान्ति एवं ईश्वर से उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की गयी। पुलवामा शहीदों की शहादत से केवल उनके परिवार ही नही अपितु पूरे देश को बड़ी क्षति हुयी है। आतंकवादियों के इस कुत्सित कृत्य पर रोष प्रकट करते हुये आतंकवादियों को प्रश्रय एव बढ़ावा देने का पाकिस्तान जिम्मेदार है और सक्षम सेना इसका मुहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, सुनील यादव, पी.एन. सिंह, विनोद बाजपेयी, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, प्रमोद सिंह, ओ.पी. सिंह, अनुराग मिश्र, आमोद कुमार, कंचनलता मौर्या, दीपू शुक्ला, सुभाष सोनकर, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बाजपेयी, अंकित गुप्ता, खुर्शीद आलम, हिमांशु सोनकर, अभिशेष मिश्रा, शिवम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button