उत्तराखंडफीचर्डराष्ट्रीय

भारत के हित प्रभावित नहीं होने देंगे : राजेंद्र छेत्री

देहरादून : उत्तराखंड में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच कई दशकों से मधुर व मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमारी सीमाएं ही नहीं मिलती, बल्कि दोनों देशों में भौगोलिक, सामाजिक व सांस्कृतिक समानताएं भी हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल कभी ऐसा कदम नहीं उठाएगा जिससे उसके पड़ोसी (भारत) के हित प्रभावित होते हैं। अपने हालिया पाकिस्तान दौरे व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जावेद बाजवा से मुलाकात पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पाकिस्तान यात्रा दोनों देशों के बीच सद्भाव व नियमित प्रक्रिया का हिस्सा थी। इस मुलाकात को किसी अन्य नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। जनरल छेत्री ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच अटूट रिश्ता है। भारत आकर उन्हें अच्छा लगा। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार व थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत व नेपाल के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, उसी तरह दोनों देशों के सशस्त्र बलों में भी एक-दूसरे को लेकर गहरा विश्वास है। पासिंग आउट परेड के बाद युवा सैन्य अफसरों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि नेतृत्व का सही अर्थ शेयरिंग व केयरिंग से है। सैन्य अधिकारियों को न केवल सामरिक बल्कि, तकनीकी रूप से भी कुशल होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button