ब्रेकिंगमनोरंजन

मशहूर बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई पर भी लगा दुष्कर्म का आरोप

हीरो, कर्मा व खलनायक सरीखी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रहे सुभाष घई पर भी एक अनजान महिला ने ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  लेखिका महिमा कुकरेजा ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक अनजान महिला का अकाउंट शेयर किया। पिछले सप्ताह कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कुकरेजा ने लिखा कि ये अनजान महिला मीडिया की एक बेहद प्रतिष्ठित शख्सियत है, जो अपने नाम को सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। इस महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। एक बार घई ने उसे जबरन किस किया, लेकिन फिर माफी मांग ली।

मशहूर बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई पर भी लगा दुष्कर्म का आरोपमहिला का कहना है कि उसने इसकी जानकारी एक असिस्टेंट डायरेक्टर और दो अन्य महिलाओं को दी। लेकिन उस समय अपने पास कोई नौकरी नहीं होने के कारण फिल्म के लिए काम करना जारी रखा। इसी दौरान एक दिन घई ने चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ दुष्कर्म किया जा चुका था।

अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने लगाया निर्देशक साजिद खान पर आरोप

अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने गुरुवार को निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। सलोनी घटना के समय साजिद के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहीं थीं। सलोनी ने पहले ही यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे निर्देशक विकास बहल पर भी अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि अभिनेता जेन दुर्रानी पर भी अपने साथ छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button