व्यापार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पेश किया 110 सीसी का स्कूटर गुस्तो

mahindra gustoमुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 110 सीसी का एक नया स्कूटर गुस्तो सोमवार को पेश किया। कंपनी का इरादा घरेलू बाजार में जापान की होंडा के वर्चस्व को चुनौती देने का है। कंपनी का नया स्कूटर गुस्तो, होंडा की एक्टिवा, हीरो मोटोकार्प की मेस्ट्रो और टीवीएस की ज्यूपिटर को चुनौती देगा। गुस्तो की दिल्ली शोरूम में कीमत 43,000 रुपये है। शुरुआत में यह देश के पश्चिमी व उत्तरी बाजारों में उपलब्ध होगा। कंपनी के अध्यक्ष (वाहन प्रभाग) पवन गोयनका ने कहा कि गुस्तो को पुणे में कंपनी की अनुसंधान एवं विकास इकाई में एक वैश्विक स्कूटर के तौर पर विकसित किया गया है। कंपनी के दोपहिया वाहन खंड के प्रमुख राजेश जेजुरिकर का दावा है कि गुस्तो भारत में पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें ऊंचाई के मुताबिक सीट को ऊपर-नीचे किया जा सकता है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button