जीवनशैली

मात्र 10 रूपये में आसानी से घटाएं अपना वजन… जानिए कैसे ?

लोग रोज मोटापा कम करने के लिए जिम में हजारों रुपये खर्च करते है, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। अगर आप रोज आधा घंटा टहलेंगे तो वज़न घटाना और भी आसान और सस्ता हो सकता है। वज़न कम करने के लिए हमें 75 प्रतिशत अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसा ही एक फल है गन्ना, गन्ने का जूस वजन घटाने के लिए बहुत लाभकारी है।

मात्र 10 रूपये में आसानी से घटाएं अपना वजन… जानिए कैसे ?जिम जाने का पैसा बचाएं

दरअसल, गन्ने का जूस हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करता है। एक गिलास गन्ने के रस में 13 ग्राम डाएट्री फाइबर शामिल होता है। इस वजह से पेट आसानी से साफ़ हो जाता है और पेट की चर्बी कम होने लगती है।

गन्ने में फैट नहीं होता। यह 100 फीसदी प्राकृतिक पेय है। इसमें 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.27 ग्राम प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसमें फॉसफोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। इसमें सिर्फ 30 ग्राम नैचुरल शुगर होती है।

कहते हैं कि सुबह के समय गन्ने का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। सुबह के वक्त या दोपहर एक बजे से पहले नाश्ता करने के बाद गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वक्त मानव शरीर में मेटाबॉलिक रेट बहुत तेज होता है जिसकी वजह से गन्ने का रस फायदेमंद होता है। शाम के वक्त कभी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इस वक्त पाचन क्रिया धीरे काम करती है।

Related Articles

Back to top button