जीवनशैली

मुहासों से चाहिए छुटकारा तो अपनाएं यह उपाय

चेहरे को साफ रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन मुहासों की वजह से हमेशा चेहरा दाग-धब्बों से भरा रहता है। वहीं अगर आपके चेहरे पर पिंपल निकलता है तो आप उसे फोड़ देते हैं तो आपको ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए। चेहरे पर निकले मुंहासे को कभी फोड़ना नहीं चाहिए, नहीं तो चेहरे पर दाग पड़ जाता है और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा खराब दिखने लगता है, मुहासों को फोड़ने पर जो भी धब्बा बनता है वह इतनी जल्दी नहीं जाता है बल्कि वह कला पड़ जाता है। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्‍शन हो जाता है, जो कि और भी ज्‍यादा घातक है। ऐसे में मुहासे गंभीर रूप लेकर चेहरे को बर्बाद भी कर सकते हैं। इन पिंपल्स में कई सारे बैक्टीरिया होते हैं जो चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बैक्टीरिया के अलावा इनमें मरी हुई कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और तेलीय पदार्थ होता है। इन चारों के मिलने से पिंपल बनता है। चेहरे पर पिपंल्स होने के बाद लोग उन्हें फोड़ देते हैं, मगर इससे रोमछिद्र संक्रमित हो जाता है, जिसके चलते एक ही जगह पर बार-बार मुंहासे होने लगते हैं। हाथ से पिंपल्स को फोड़ने पर उस संक्रमित जगह से हाथों के कीटाणु भी स्किन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। जिससे स्किन और ज्यादा डैमेज हो जाती है। पिंपल को फोड़ने से कीटाणु त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चले जाते हैं। इससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसा करने पर भयंकर इंफेक्‍शन बढ़ जाता है। जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो आपके चेहरे पर एक गहरा घाव बन जाता है और वह घाव समय के साथ बढ़ता चला जाता है और एक दाग का रूप ले लेता है। पिंपल फोड़ने से चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले नजर आते हैं। यह दाग मेकअप से भी नहीं छुपते, वहीं एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक चेहरे पर एक स्ट्रेस एरिया होता है यानि चेहरे का एक ऐसा भाग जहां लगातार मुंहासे निकलते हो। यह मुंहासे खासकर तनाव, कमजोर इम्यून सिस्टम या फिर किसी बीमारी के कारण होते है। वहीं, ऐसा हार्मोन के बदलाव या उनके ज्यादा-कम होने की वजह से भी हो सकता है। महिलाओं को इस स्ट्रेस एरिया पर पिंपल्स ज्यादातर पीरियड्स साइकिल के दौरान होते हैं। हालांकि इन पिंपल्स से बचने के उपाय भी हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को दमकता हुआ बनाना चाहते हैं और पिंपल फ्री स्किन चाहते हैं तो आपको कुछ आसान तरीके अपनाने होंगे। यह बिल्कुल मुश्किल नहीं है। आपको घर बैठे ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। महंगे प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट से त्वचा और भी खराब होती हैं, ऐसे में आयुर्वेद की मदद से चेहरे को पिंपल फ्री रखा जा सकता है। इसके लिए चंदन और हल्दी पावडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बना लें. पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी पिंपल के इलाज में कारगर होता है। इसके अलावा ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से त्वचा के कई रोग खत्म होते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। लेकिन गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें। पिंपल्स से बचाव का एक उपाय यह भी है कि रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें।

Related Articles

Back to top button