अन्तर्राष्ट्रीय

यमन के लाल सागर में 17 मछुआरों की हत्या


साना : यमन के अल-खौखा क्षेत्र में लाल सागर बंदरगाह में युद्ध-पोत से मछली पकड़ने वाली नाव पर किये गए हमले में 17 मछुआरे मारे गए। मछुआरों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि युद्धपोत द्वारा किये गए हमले में नाव पर सवार सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नाव पर हमला करने से इंकार किया और कहा कि मछुआरों पर एक अज्ञात युद्ध पोत से गोलीबारी की जिसमें 17 लोग मारे गए। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में कहा, गठबंधन सेना आश्वस्त करती है कि गठबंधन की नौसेना द्वारा अल-खौखा बंदरगाह में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को लक्षित करने किये गए हमलों की कुछ मीडिया की खबर निराधार है। उन्होंने हाउती विद्रोहियों पर पूर्व में इस तरह के हमले करने का आरोप लगाया।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button