उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी कार, छह की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। थाना बलदेव क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 140 थाना बलदेव क्षेत्र का है। तेज रफ्तार वैगन आर कार खड़े ट्रक में टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटी। सभी घायलों को आगरा रेफर किया गया है। कार सवार बुलंदशहर से आगरा घूमने जा रहे थे। गाड़ी विष्णु नाम का व्यक्ति चला रहा था। मृतकों में नीरज (25 वर्ष) पत्नी प्रेमचंद (25), अनिता (30) पत्नी शिवकुमार (30) अंजली पुत्री शिवकुमार (13) विष्णु पुत्र सुरेश (25) करुणा पुत्री सलेख (22) निवासी समसुन नगर जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button