अजब-गजब

यहां चलता है सिर्फ महिलाओं के राज, गांव में नहीं रुक सकते मर्द

नई दिल्ली : सीरिया के एक इलाके में अब महिलाओं का साम्राज्य खड़ा हो रहा है। यहां एक ऐसा गांव बसाया गया है जहां पुरुष नहीं केवल महिलाएं रहती हैं। यहां मर्दों को ठहरने तक की इजाजत नहीं है। गांव के सीमा की रक्षा युवा महिलाओं के हाथ में है। उत्तरी सीरिया में एक ऐसा गांव हैं जिसमें सिर्फ महिलाएं रहती हैं। यह गांव सेल्फ सस्टेनिंग मॉडल पर बनाया गया है जहां सामान्य जरूरतों की चीजों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। गांव के प्रवेशद्वार पर महिलाएं ही राइफल लेकर सुरक्षा करती दिखाई देती हैं। महिलाओं के एक ग्रुप ने बीते 2 सालों में इस गांव को बसाया है। महिलाएं ही यहां शासन करती हैं और मर्द इस गांव में नहीं ठहर सकते हैं। गांव को स्थापित करने वाली महिलाएं इसे महिलाओं के रिवॉल्यूशन का हिस्सा मानती हैं। जैनब गावेरी नाम की 28 साल की निवासी ने कहा-यहां मर्दों की कोई जरूरत नहीं है, हमारी अच्छी जिंदगी है. यह जगह सिर्फ महिलाओं के लिए है जो अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं।इस गांव को बसाने में इंटरनेशनल वॉलेंटियर्स ने मदद की है जिसका मकसद पैट्रिआर्की और कैपिटर्लिम की पाबंदियों से मुक्त होना है। गांव के घरों को भी महिलाओं ने ही बनाया है। कई जगहों पर काम करती महिलाओं के स्टैच्यू लगाए गए हैं। हालांकि, कुछ साल पहले तक यह क्षेत्र आईएसआईएस के प्रभाव वाले इलाकों में आता था।

Related Articles

Back to top button