पर्यटन

यहां है संसार का सबसे ऊंचा ब्रिज, इसकी खासियत जानकर देखे बिना नही रह पाएंगे

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे ब्रिज के बारे में बताएंगे जिसके संबंध में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, चीन में विश्व का सबसे ऊंचा ब्रिज बीपांजियांग खुलने के लिए तैयार है।

दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझू प्रांत में घाटी से 570 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस ब्रिज के मुख्य भाग को जोड़ने का काम भी पूरा हो चुका है। गुइझू परिवहन मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि 200 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर ऊंचाई वाला बीपांजियांग दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है।

बता दें कि यह ब्रिज पूर्वी झेझियांग प्रांत के हांगझू नगर के राजमार्ग एवं गुइझू के रुली नगर को जोड़ता है। 1,341 मीटर लंबे इस ब्रिज 2013 में बनवाना प्रारम्भ हुआ था। इस ब्रिज पर लगभग 15 करोड़ डॉलर की लागत आई है।

 

Related Articles

Back to top button