अन्तर्राष्ट्रीय

यूजीन स्कालिया को डोनाल्ड ट्रम्प ने बनाया नया श्रम मंत्री

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूजीन स्कालिया को नए श्रम मंत्री के रूप में नामित किया है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एनटोनिन स्कालिया के बेटे हैं। एलेक्जेंडर एकोस्टा के इस्तीफा देने के बाद यूजीन को नामित किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय समय के अनुसार रात आठ बजे अपना निर्णय सार्वजनिक किया। उल्लेखनीय है कि स्कालिया को विधि और श्रम क्षेत्रों में काम करने का कई सालों का अनुभव है। अटॉर्नी जनरल के साथ विशेष सहायक के रूप में भी काम किया है। यह वालमार्ट जैसै प्रतिष्ठित संस्थान में भी काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button