मनोरंजन

यूट्यूब पर धूम मचा रहा मसकली 2.0 लेकिन ओरिजिनल मेकर्स हुए नाराज, कहा- NO TO REMIX

इस दौर में एक के बाद एक पुराने हिंदी गानों का रीमिक्स हो रहा है। इस बीच ‘दिल्ली 6’ फ़िल्म के पुराने गाने ‘मसकली’ का रीमिक्स वर्जन आया है। तनिष्क बाग्ची का यह गाना फिलहाल इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। टॉप ट्रेंडिंग्स में शामिल है। गाने को दो दिन में ही 14 मिलियन से अधिक व्यूज़ भी मिल चुके हैं। हालांकि, इसके ओरिजिनल मेकर्स को यह गाना पसंद नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जताई है।

मसकली ओरिजिनल को ए.आर रहमान ने म्यूज़िक दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘ ओरिजिनल मसकली को एंजॉय करिए। कोई शॉर्टकट्स नहीं। सही तरीके बनाया गया। बिन सोए हुई रातें। लिखा गया और वापस से लिखा गया। 200 से ज्यादा म्यूज़िशियन। 365 दिन की क्रिएटिव ब्रेन स्ट्रॉमिंग सेशन इस उद्देश्य के साथ एक ऐसा गाना बनाया जाए, जो पीढ़ी दर पीढ़ी पसंद आए। डायेक्टर्स, कंपोजर्स और लिरिस्टिट की टीम को एक्टर्स, डांस डायरेक्टर्स और फ़िल्म क्रू से मदद मिली।’ दरअसल, रहमान अपने पोस्ट में ओरिजिनल गाने की पीछे की मेहनत के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में ओरिजिनल मेकर्स प्रसून जोशी, मोहित चौहान और ओम प्रकाश मेहरा को टैग भी किया।

प्रसून जोशी ने भी ओरिजिनल गाने को सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘मसकली समेत दिल्ली 6 में लिखे सभी गाने दिल के करीब हैं। प्रसून जोशी, ए.आर रहमान और गायक मोहित सूरी के ओरिजिनल क्रिएशन के असंवेदनशील उपयोग को देखकर दुख होता है। मुझे उम्मीद है कि फैंस ओरिजिनल गाने के साथ खड़े होंगे।’ प्रसून जोशी को जवाब देते हुए फ़िल्म के निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा ने Say No To Remix का नारा दिया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली 6 फ़िल्म और इसके गाने बहुत प्यार और पैशन के साथ बनाए गए हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए ओरिजिनल कृति को बचाए रखें। #सेनोटूरिमीक्स।’

इनके अलावा स्वानंद किरकिरे और वरुण ग्रोवर जैसे लिरिसिस्ट को भी यह नया गाना कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। हालांकि, इन सबके इतर सोशल मीडिया पर कई फैंस को गाना पसंद भी आ रहा है। लोग गाने पर रिएक्शन दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button