अजब-गजब

ये है दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा, कीमत इतनी की आप सोच भी नहीं सकते

आपने एक से बढ़कर एक कीमती पालतू जानवरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। उनकी कुछ खासियतें ही उनको कीमती बना देती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इस घोड़े की कीमत में आप एक आलीशान बंगला, कार और बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

इस घोड़े का नाम ग्रीनमंकी है, जो अमेरिकी रेस हॉर्स है। दौड़ने की क्षमता और सुंदरता ही इसे खास बना देती है। इसके कारण ही इसके नाम अब तक दुनिया का सबसे महंगा जानवर होने का रिकॉर्ड है।

बताया जाता है कि जब यह पहली बार रेस में दौड़ा था, तो उसने एक मील का आठवां हिस्सा 9.8 सेकेंड में ही पूरा कर लिया था। हालांकि एक बार गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद वह दोबारा कभी इतनी रफ्तार से नहीं दौड़ पाया।

ग्रीनमंकी की कीमत 1 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में 11 करोड़ रुपये से अधिक है। अब तक इससे अधिक कीमत किसी भी दूसरे जानवर की नहीं लगी है। हालांकि जुलाई 2018 में ग्रीन मंकी की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button