अजब-गजब

रचनात्मकता और स्टारडम में संतुलन बिठा रही प्रियंका

priyankaमुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और प्रियंका चोपड़ा को काम की रचनात्मकता और सिनेमा के स्टारडम के बीच संतुलन बिठाने की चुनौती लेना पसंद है। प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी कॉम’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका ने ओलंपिक विजेता मुक्केबाज मेरी कॉम का किरदार निभाया है। संजय लीला भंसाली निर्मित यह फिल्म 5 सितंबर को प्रदर्शित होगी। प्रियंका का कहना है कि ऐसा करने से उन्हें संतुष्टि मिलती है। प्रियंका ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर लिखा, “हर कलाकार रचनात्मकता और स्टारडम दोनों पसंद करता है। दोनों को पा लेना बहुत मुश्किल है लेकिन मुझे इसे पाने की कोशिश करना संतोष देता है। प्रियंका ने लिखा, “मेरे लिए यह जोखिम लेने जैसा है।

Related Articles

Back to top button