दिल्लीब्रेकिंग

राजधानी में गर्मी से लोग परेशान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को गुरुवार की सुबह से ही भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे ही गर्मी का अहसास होने लगा। वातावरण में उमस 59 प्रतिशत रही और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के दौरान आंशिक रुप से धुंधली छाई रहेगी और कुछ स्थानों पर छिटपुट फुहारें भी पड़ सकती हैं। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

Related Articles

Back to top button