अद्धयात्म

राशिफल 12 जुलाई: आज इन 4 राशिवालों को होगी बल्लेबल्ले, खुलेगा किस्मत का बंद दरवाज़ा

मेष (ARIES) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा। किसी बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के व्यक्ति से मुलाकात होगी।

राशिफल 12 जुलाई: आज इन 4 राशिवालों को होगी बल्लेबल्ले, खुलेगा किस्मत का बंद दरवाज़ावृषभ (TAURUS) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी। लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। कृषि कार्यों में तनाव हो सकता है। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी, इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।

मिथुन (GEMINI) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप प्रशासनिक अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है, धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करे। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए आपको बात करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

कर्क (CANCER) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

सिंह (LEO) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। काम में लापरवाही न करें। अपने शरीर और मस्तिष्क को फिर से ताजा करने के लिए कुछ तरीकों को खोजना बेहतर होगा।आपके नए मिले प्रेम में उत्साह और प्रेम आपको एक स्थिर संबंध प्रदान करेगा और आप इस पर लंबे संबंध के रूप में आँख बंद कर विश्वास कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

तुला (LIBRA) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आपको अधिकारियों से सहयोग और मित्रों से बिजनेस में लाभ मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा ही होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज कही यात्रा होगी। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। ऐसे भोजन से परहेज करें जिससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। आज तनाव की स्थिति हो सकती है लेकिन फिर भी अपने कार्य में लगे रहेंगे सहयोग मिलेगा मित्रों से मुलाकात हो गई जिससे पुराने दिन याद आएंगे प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप सलाह के लिए किसी को ढूंढ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मकर (CAPRICORN) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। विद्यार्थीगण अध्ययन पर अच्छी तरह ध्यान दे सकेंगे। आप अपने लक्ष्यांक पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परिणामस्वरूप काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कुंभ (AQUARIUS) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। आपको आज जो अवसर मिला है उसको जाने ना दें बल्के इसका लाभ उठाएं। आज आपको जिद्दी होकर कोई काम नहीं करना है। नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन (PISCES) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

Related Articles

Back to top button