फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी बोले- नोटबंदी की कोई गलती नहीं बीजेपी सरकार की जानबूझकर की गई साजिश है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर फिर एक बार भाजपा को घेरा है। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का मुख्य एजेंडा काला धन वापस लाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फायदा भाजपा ने अपने निजी आर्थिक हित के लिए किया। इसके जरिए भाजपा ने अपने लोगों को इससे फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों का पैसा अमीरों को बांटा गया है। दरअसल नोटबंदी एक घोटाला है। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा ने 15-20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है।

राहुल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए यहां तक कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी और अरुण जेटली लंबे-लंबे ब्लॉग लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कोई गलती नहीं बल्कि भाजपा शासन की जानबूझकर की गई साजिश है। इसके बाद राहुल अंबानी की तरफ बढ़े और उन्होंने कहा कि राफेल पर उनकी पीएम मोदी से क्या डील हुई, ये पूरा देश जानना चाहता है। 

उन्होंने फिर दोहराया कि अंनिल अंबानी को ही राफेल का ठेका क्यों दिया गया। 500 करोड़ का विमान 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया। जब इतना सब हुआ तो राफेल सौदे पर जेपीसी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। याद दिला दें कि आज ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल की इस मांग पर चुटकी ली थी। उन्होंने जेपीसी को झूठी पार्टी कांग्रेस की संज्ञा दी थी। 

Related Articles

Back to top button