‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में रेखा और विनोद मेहरा का शादी के बाद उनके घर लौटने से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है। कलकत्ता में शादी करने के बाद विनोद और रेखा वापस मुंबई आए। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां का गुस्सा देख सहम गए। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को पीटने को चप्पल निकाल लिया।
रेखा सेक्स के बारे में क्या सोचती हैं, वो भी इस किताब में बताया गया है। रेखा सेक्स को लेकर काफी खुले विचार रखती थीं। उनका कहना था कि सेक्स को लेकर हौवा नहीं बनाया जाना चाहिए और ना ही शादी से पहले सेक्स में कोई दिक्कत नहीं है।