फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

लखनऊ में बनेगा एशिया स्तर का अस्‍पताल: राजनाथ सिंह

rajnath_lkoलखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आए हुए है। उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एशिया स्‍तर का अस्‍पताल यहां भी जल्‍द ही खुलेगा। उन्‍होंने कहा कि वादे के मुताबिक, राजधानी के विकास का खाका सौ दिनों के भीतर खींचा जा चुका है। गृहमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि लोगों को जल्‍द ही विकास कार्य दिखना शुरू हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं के सम्‍मान समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह ने लोगों का उत्‍साहवर्धन भी किया। उन्‍होंने कहा कि राजधानी के चारों तरफ आउटर रिंग रोड का खाका खींचा जा चुका है। इसके लिए फील्‍ड सर्वे पूरा किया जा चुका है, जल्‍द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रैफिक का दबाव निश्चित ही कम होगा। कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक बजट रहा है। छह शहरों में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का प्रस्‍ताव बजट में दिया गया है। इसमें लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। उन्‍होंने कहा कि इस कार्य में थोड़ा वक्‍त जरूर लगेगा लेकिन इसे जल्‍द पूरा करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजधानी का चौतरफा विकास करने की योजना है। यहां टेक्सटाइल क्लस्टर लगाए जाने की योजना है। ऐसा होने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और हैंडलूम उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button