ब्रेकिंगराजनीति

लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद

लखनऊ : राजधानी से कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनकी टक्कर होगी। कांग्रेस आलाकमान ने जितिन को लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से दोबारा टिकट मिलने के साथ गठबंधन और कांग्रेस के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनने की चुनौती थी। पिछले चुनाव में जीत हासिल करने वाले राजनाथ सिंह को यह सीट विरासत में मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के राजधानी से सांसद रहने के बाद लालजी टंडन को इस सीट पर भाजपा की जीत बरकरार रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। इसके बाद यह सीट राजनाथ सिंह के खाते में आ गयी और उन्होंने भी बड़े अंतर से पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button