अपराधराष्ट्रीय

लड़का पैदा नहीं न होने पर पति ने दोस्तों से संबंध बनाने को किया मजबूर


रायपुर : एक फरियादी महिला ने स्थानीय महिला थाना में अपने पति के खिलाफ एक ऐसी शिकायत दर्ज कराई है जो इस पवित्र रिश्ते को बुरी तरह शर्मसार करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि अय्याश पति अपने जुए और शराब की लत को पूरा करने के लिए उससे कहता है कि वह दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाकर पैसे कमाए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला। पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती बयां करते हुए बताया कि साल 2010 में कचना के रहने वाले जीवन वर्मा नाम के शख्स से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति शराब और नशे की लत के साथ ही जुआ खेलने का आदी है। इस बीच पैसे की कमी होने पर महिला को उसके मायके से पैसे लेकर आने के लिए मजबूर किया जाता था। बाद में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेने के बाद महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया, क्योंकि वे बेटा चाहते थे। इसके बाद जब महिला दोबारा गर्भवती हुई तो बेटा पैदा हो, इसके लिए झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का सहारा ससुराल वालों ने लिया। जब दूसरी बार भी महिला ने बेटी को जन्म दिया तो उस पर चरित्र का लांछन मढ़ा जाने लगा।

इसके बाद आरोपी महिला पर पैसे के लिए दूसरे मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। एक रात नशे की हालत में आरोपी अपने कुछ दोस्तों को घर ले आया और फिर महिला के साथ जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया गया। महिला किसी तरह अपनी आबरू बचाते हुए दोनों बच्चियों के साथ पुलिस थाने पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button