अजब-गजबमनोरंजन

व्यक्ति को बागी बनाता है अधिक रोकटोक : सोनम कपूर

मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं हैं। उन्होने कहा कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि “मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती। हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो बुर्का पहनें या बिकनी।

यही बात धर्म, लैंगिक वरीयता, शिक्षा और शादी को लेकर उनकी पसंद पर भी लागू होती है।” सेंसरशिप पर अपना नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप किसी पर जितनी रोकटोक लगाएंगे वो उतना ही ज्यादा बागी होता जाएगा। सोनम ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबित जीने का अधिकार होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। इसलिए हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अधिकार होना चाहिए। सोनम अब अपनी बहन की होम प्रोडक्शन “वीरे दी वेडिंग” में काम करती नजर आएंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी होंगी। इसके अलावा सोनम अक्षय कुमार के साथ आर बालकी की अगली फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button